फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैखोली में ग्राम प्रधान का निर्वाचन हुआ स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण/कर्णप्रयाग। विकासखंड कीर ग्राम पंचायत मैखोली में प्रधान पद के लिए उपचुनाव स्थगित हो गया है। इस बात की जानकारी देते हुए खंड विकास अधिकारी और निर्वाचन अधिकारी जगत सिंह ने बताया कि मैखोली की पूर्व प्रधान विमला का विवाह होने से यहां प्रधान पद के लिए उपचुनाव हो रहे थे। जिस पर राधा देवी और दीपा देवी ने नामांकन किया था, लेकिन नामांकन प्रपत्र की जांच में राधा द्वारा उत्तराखंड शासन द्वारा निर्धारित प्रपत्र में ओबीसी का प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया। जबकि दूसरी उम्मीदवार दीपा का नाम ग्राम पंचायत निर्वाचन की मतदाता सूची में नहीं होने के चलते नामांकन निरस्त किया गया। वहीं दूसरी ओर कर्णप्रयाग के देवल ग्राम पंचायत में प्रधान के लिए अर्चना देवी के नामांकन प्रपत्र को सही पाया गया। यहां अर्चना देवी का निर्विरोध प्रधान बनना तय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें