कीर्तिनगर। नगर पंचायत अध्यक्ष कैलाशी देवी ने जन हित के मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर तय सीमा पर पूरा करने के निर्देश दिए। नवनिर्वाचित अध्यक्षा ने पालिका अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में आपसी तालमेल से कार्य करने सलाह दी। कैलाशी देवी ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में विद्युत, पेयजल व सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। बैठक में अधिशासी अधिकारी बासुदेव डंगवाल, गोवर्धन जोशी, मनोज कुमार, अरूण कुमार, रमेश भट्ट, चंद्र प्रकाश पंत आदि शामिल थे।