फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधन सहकारी समीतियों में चुनाव कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। ब्लाक के सभी सहकारी समितियों के संचालक मंडलों के चुनाव कराने की मांग जनप्रतिनिधियों ने की। समितियों से जुड़े पूर्व प्रतिनिधियों ने कहा कि समितियों के जिलास्तरीय कमेटी के चुुनाव होने से पूर्व ब्लाक स्तर की समितियों के चुनाव संपन्न किए जाने चाहिए, लेकिन सरकार बिना ब्लाक स्तर के समितियों में चुनाव किए ही जिलास्तर की समितियों के चुनाव कराने जा रही है। 5 दिसंबर को सहकारी बैंक और अन्य साधन सहकारी समितियों के जिलास्तरीय संचालक मंडल का गठन किया जाएगा, लेकिन देवाल ब्लाक में संचालित देवाल, घेस और नलधूरा समिति में अभी तक संचालक मंडल के चुनाव नहीं हुए। यहां तीनों समितियां अभी प्रशासकों के हवाले हैं। नियमानुसार ब्लाक स्तर गठित संचालक मंडल के सदस्य जिलास्तर के संचालक मंडल का चुनाव करते हैं। देवाल समिति के पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह पांगती, सहकारी समिति के पूर्व निदेशक महाबीर बिष्ट, पूर्व प्रमुख डीडी कुनियाल ने डीएम को ज्ञापन भेजकर 5 दिसंबर से पूर्व ब्लाक की तीनों समितियों के संचालक मंडल के चुनाव कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें