श्रीनगर। निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुट गए है। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने ठोस रणनीति बनाए जाने के लिए बैठक आयोजित कर अहम निर्णय लिए है। जीएमवीएन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रीनगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि सभी कार्यकर्ताओं को एक जुटता के साथ बूथ स्तर तक कार्य करना होगा। पार्टी की ओर से घोषित प्रत्याशी को हर बूथ पर 10 कार्यकर्ताओं की एक टीम तैयार करनी होगी। बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप तिवारी ने कहा कि आम जनता की राय के लिए शीघ्र ही बूथ स्तर पर बैठकों का आयोजन शुरू किया जाएगा। नगर अध्यक्ष भूपेंद्र पुंडीर ने निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की विजय के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एक जुटता के साथ काम करने को कहा। इस मौके पर तामेश्वर आर्य, वीरेंद्र सिंह नेगी, हीरा लाल जैन, राजेश्वरी रावत, मीना रावत, रेखा अग्रवाल, विनोद मैठाणी, रामश्वरी देवी, सतीश पटवाल, गणपति भट्ट, टेकेश्वर बिष्ट, विजय रावत, विपिन रावत व देवी प्रसाद काला आदि मौजूद थे।