गोपेश्वर। चमोली जिला बार एसोसिएशन का सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। बार भवन में आयोजित एक सादे समारोह में जिला जज राजेंद्र सिंह चौहान ने बार के नव निर्वाचित अध्यक्ष नंदन सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष रैजा चौधरी, सचिव कुलदीप सिंह नेगी, सहसचिव गीता बिष्ट, कोषाध्यक्ष रघुनाथ बिष्ट के साथ ही सदस्य किशन सिंह, जसपाल सिंह और राजेश्वरी रावत को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिला जज ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग न्याय पाने से वंचित रह जाते हैं। हंस फाउंडेशन के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र बिष्ट ने बार संघ को फाउंडेशन की ओर से पूरी मदद करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) रवि प्रकाश शुक्ला, सीजेएम राकेश कुमार सिंह, पूर्व विधायक व वरिष्ठ अधिवक्ता कुंवर सिंह नेगी, हरीश पुजारी, भूपाल सिंह रावत, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र लाल, ब्लॉक प्रमुख प्रकाश रावत, प्रमिला सजवाण आदि मौजूद थे।