फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार से की हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवाल। बुग्यालों में पर्यटकों के रात्रि प्रवास पर लगी रोक को हटाने के लिए भाजपा पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से मिला। भाजपा के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य दर्शन दानू के नेतृत्व में पर्यटन मंत्री से वार्ता करते हुए पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि उच्च न्यायालय की ओर से देवाल ब्लॉक के रूपकुंड, वेदनी, आली-बगजी आदि बुग्यालों में पर्यटकों के रात्रि प्रवास पर लगी रोक से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े ग्रामीणों का व्यवसाय प्रभावित हो गया है। उन्होंने हाईकोर्ट के आदेशों में शिथिलता बरतने के लिए राज्य सरकार से जनहित याचिका लगाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में आलम सिंह और जिला मंत्री दलवीर दानू आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें