फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम परिवार की निकाली भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। गोपेश्वर गांव में चल रही रामलीला शनिवार को श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ संपन्न हो गई। रुद्रेश रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला मंचन में शनिवार को श्रीराम लंकापति रावण का वध कर सीता को अपने साथ अयोध्या ले आते हैं। सीता की पवित्रता पर उठे सवाल पर राम ने सीता की अग्निपरीक्षा ली। अग्निपरीक्षा में माता सीता के आगे अग्नि भी नतमस्तक हुई। श्रीराम के राज्याभिषेक के बाद नगर में श्रीराम परिवार की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद कमेटी ने गोपीनाथ मंदिर में पूजा की। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बदरी भट्ट, सचिव लोकेंद्र रावत, अनसूया प्रसाद भट्ट, शांति प्रसाद, क्रांति भट्ट, डा. अरविंद भट्ट, प्रमोद बिष्ट, ओमप्रकाश नेगी, अवतार सिंह रावत, पूरण सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें