ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
वार्ड 32 की विजयी पार्षद लक्ष्मी रावत बुधवार को अपने 500 समर्थकों के साथ नवनिर्वाचित मेयर अनिता ममगाई व चुनाव संयोजक कृष्ण कुमार सिंघल के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हो गईं। पार्षद लक्ष्मी रावत ने कहा कि निर्दलीय पार्षद रूप में क्षेत्र का विकास असंभव नहीं है, लेकिन क्षेत्र की जनता के सुझाव और विकास के वादे पर वह भाजपा में शामिल हुई हैं। इस अवसर पर संजय शर्मा, ओम सिंह, सुनील थपलियाल, प्रकाश रावत, बबलू बिष्ट, रंजन अंथवाल, रमेश ग्वाड़ी, गिरीश पांडेय, जगत बिष्ट, डीएस पंवार, मोहन सिंह राणा, जयपाल रावत, जगमोहन बिष्ट, लक्ष्मी कठैत, बच्चिराम बलूनी, लक्ष्मी पांडे, पवित्री बिष्ट, बीरा कठैत, सुबदा नेगी, रजनी थपलियाल, कमला राणा आदि मौजूद रहीं।