फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णप्रयाग के सौरभ बने नेवी में अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नगर के सुभाषनगर निवासी और मूल रूप से ब्लाक के बणसोली गांव के सौरभ खंडूड़ी ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सोमवार को केरल में हुए पासिंग आउट परेड में सौरभ नेवी में अफसर बन गए। श्रीगुरुरामराय पब्लिक स्कूल में 12वीं करने के बाद ग्राफिक एरा से बीटेक करने के बाद सौरभ का चयन नेवी के लिए हुआ। बणसोली निवासी सौरभ के पिता देवी प्रसाद खंडूड़ी आईटीबीपी में सेवारत हैं, जबकि मां सरोज खंडूड़ी गृहणी हैं। सौरभ की सफलता पर सौरभ के परिजन अशोक सेमवाल, उमेश खंडूड़ी, एसजीआरआर के प्रधानाचार्य बीबी डोभाल आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें