फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैनखंडा समुदाय को ओबीसी की केंद्रीय सूची में दर्ज करवाने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। पैनखंडा संघर्ष समिति ने पैनखंडा समुदाय को ओबीसी की केंद्रीय सूची में दर्ज करने की मांग उठाई है। समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र सती ने बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट को ज्ञापन भेजकर इस संबंध में सरकार पर दबाव बनाने की मांग उठाई है। रमेश चंद्र सती ने कहा कि उत्तराखंड सरकार के समाज कल्याण विभाग के अपर सचिव ने गत अगस्त माह में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग भारत सरकार के सचिव को पत्र भेजकर उत्तराखंड राज्य के ओबीसी क्षेत्रों को केंद्रीय सूची में सम्मलित किए जाने का आग्रह किया था। लेकिन इस संबंध में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। इससे स्थानीय युवा-युवतियों को ओबीसी का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बदरीनाथ विधायक से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग भारत सरकार को पत्र भेजकर पैनखंडा समुदाय को केंद्रीय सूची में दर्ज करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें