पोखरी। थाला गांव में आयोजित हो रहे श्रीमद्भागवत कथा को सुनने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ रहा है। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट भी सोमवार को धार्मिक अनुष्ठान में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गांव में जनसंपर्क कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। विधायक ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को मोहनखाल-थाला-ताली सड़क से ग्रामीणों की भूमि को हुए नुकसान की भरपाई करने, आम रास्तों का पुनर्निर्माण और पेयजल योजना के मरम्मत के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य गजपाल सिंह बर्त्वाल, रमेश चौधरी, अवधेष रावत आदि मौजूद थे।