फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर का सीईओ ने किया आकस्मिक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर के सभागार में चल रहे डीएलएड के प्रशिक्षण शिविर का मुख्य शिक्षाधिकारी ललित मोहन चमोला ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 85 प्रशिक्षु शिक्षक मौजूद मिले। सीईओ ने कहा कि सरकारी प्रारंभिक शिक्षा को और भी रोचक और पठनीय बनाने के लिए शिक्षकों को दस दिनों का डीएलएड ब्रिज कोर्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जो भी शिक्षक प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित मिला उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी प्रशिक्षणार्थी समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचें, जिससे यहां मिलने वाली जानकारियों का फायदा स्कूली बच्चों को मिल सके। इस मौके पर प्रशिक्षण के समन्वयक प्रधानाचार्य बीएस बिष्ट, मुख्य प्रशिक्षक बलवंत सिंह, डा. प्रमोद पांडे, अनूप खंडूड़ी और श्रीकृष्ण पुरोहित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें