ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज डोईवाला की बीएससी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा मानसी जवाड़ी ने प्रथम उत्तराखंड मार्शल आर्ट गेम्स 2018 में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उनकी उपलब्धि से कॉलेज में उत्साह का माहौल है। डोईवाला महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. केएल तलवाड़ ने बताया कि ऋषिकेश में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में मानसी ने 50 किलोग्राम सीनियर छात्रा वर्ग में कुमिटे यानी फाइट इन्वेंट में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उत्तराखंड मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी द्वारा यह प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। इससे पूर्व में भी थानो निवासी मानसी कराटे में विभिन्न पुरस्कार ले चुकी हैं। कॉलेज प्राचार्य डॉ. एमसी नैनवाल ने उपलब्धि पर छात्रा मानसी का उत्साहवर्द्धन किया है।