फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने की हार की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थराली। ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक में नगर पंचायत चुनावों में पार्टी के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी की हार होने पर समीक्षा की गई। पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष देवी प्रसाद जोशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वार्ड सभासद पद पर जीते सीमा देवी और बसंती देवी का स्वागत किया गया। साथ ही पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले हरीश पंत और पार्टी के ब्लाक कोषाध्यक्ष कुंवर सिंह को पार्टी से निष्कासित किया गया। आरोप लगाया गया कि नगर पंचायत के अस्तित्व में आने के बाद यहां प्रमुख राकेश जोशी की क्षेत्र पंचायत सीट खत्म हो गई थी इसके बाद भी अभी तक राकेश जोशी प्रमुख बने हैं। देवी जोशी ने बताया कि निकाय चुनावों में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे कई वरिष्ठ पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें