फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवप्रयाग में निर्दलीय कोटियाल और कीर्तिनगर में भाजपा की कैलाशी

विज्ञापन
विज्ञापन
कीतनगर। टिहरी जिला स्थित नगर पालिका देवप्रयाग में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी कृष्णकांत कोटियाल और नगर पंचायत कीर्तिनगर में अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी कैलाशी जाखी विजयी रहे। कोटियाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी राजेश अग्रवाल को 23 मतों से पराजित किया। कोटियाल को कुल 1468 मतों में से 429 मत मिले। यहां 5 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। वहीं कीर्तिनगर में भाजपा प्रत्याशी कैलाशी जाखी ने उक्रांद्र प्रत्याशी माहेश्वरी देवी को 68 मतों से पराजित किया। कैलाशी को 1321 में से 520 मत मिले। यह 4 प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा। देवप्रयाग में वार्ड सभासद के लिए पार्टियों ने प्रत्याशी घोषित नहीं किए थे। जबकि कीर्तिनगर में दो वार्ड में भाजपा और दो वार्ड में निर्दलीय विजयी रहे। देवप्रयाग और कीर्तिनगर की मतगणना जीआईसी कीर्तिनगर में संपन्न हुई। सुबह आठ बजे से मतपेटियों का खुलना शुरू हुआ। पहले वार्ड सदस्यों के नतीजे खुले और फिर अध्यक्ष पद पद के। लगभग डेढ़ बजे तक सभी नतीजे निकल गए थे। ऊपरी आदेशों का हवाला देकर पुलिस ने प्रत्याशियों को विजयी जुलूस नहीं निकालने दिया, जिसके चलते प्रत्याशियों के स्वागत के बाद समर्थक गंतव्य को चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें