कर्णप्रयाग। एसजीआरआर पब्लिक स्कूल कर्णप्रयाग (जयकंडी) में आयोजित वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं के चौथे दिन छात्र-छात्राओं ने अपना हुनर दिखाया।
खेल प्रतियोगिताओं के सैक रेस में अनय डोभाल, आरुष, शौर्य सती, अमर्त्य खंडूड़ी और अंशुल अपने-अपने वर्गों में अव्वल रहे। बटर फ्लाई रेस में अंशिका, शिवांश, वैष्णवी बिष्ट, अमन और आरुषि अपने वर्गों में प्रथम रहे। शतरंज प्राथमिक बालक वर्ग में समर्थ ने आलोक को और बालिका वर्ग में अदिति ने अलिशा को हराया। इसी प्रतियोगिता के जूनियर बालक वर्ग में प्रियांशु कांडपाल ने वैभव पंत, सीनियर बालक वर्ग में ध्रुव रावत ने सक्षम नेगी तथा बालिका वर्ग में अस्मिता ने सृष्टि को हराया। वॉलीबाल जूनियर बालिका वर्ग में रमन सदन ने भाभा सदन को और सीनियर बालक वर्ग में आर्य भट्ट सदन ने रामानुजम सदन को हराया। फुटबाल प्राथमिक बालक वर्ग में भाभा सदन ने रामानुजम सदन को तथा सीनियर बालक वर्ग में रमन सदन ने भाभा सदन, कैरम प्राथमिक वर्ग में रमन सदन ने रामानुजम को तथा जूनियर वर्ग में रामानुजम ने रमन सदन को हराया। सीनियर वर्ग में भाभा सदन ने रामानुजम सदन को हराया। इस मौके पर प्रधानाचार्य वीपी डोभाल, बीएन कुनियाल, केसी लखेड़ा, दिनेश बहुगुणा, रितु मैठानी, सीमा बर्तवाल और पूजा डिमरी आदि मौजूद थे।