देवप्रयाग। संगमनगरी में आस्था और सूर्य उपासना का छठ पर्व विशेष पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ। अलकनंदा और भागीरथी नदी के संगम पर छठ व्रतियों की भीड़ उमड़ी रही। पहले दिन छठ व्रत करने वाले पुरुष- महिलाओं ने अंत:करण की शुद्धि के लिए संगम पर अरबा चावल, चने की दाल और लौकी की सब्जी के साथ पूजा अर्चना की और छठ के गीत गाए। श्रद्धालुओं ने अपने हाथों में टोकरी, सूप, नारियल, गन्ना व फलों के साथ संगम पर परिवार की समृद्धि और कष्टों के निवारण के लिए सूर्य की पूजा की।