देवाल। 23 नवंबर से लोहाजंग में होने वाले तीन दिवसीय स्व. शेर सिंह दानू स्मृति औद्योगिक पर्यटन एवं विकास मेले को भव्य स्वरूप देने के लिए बैठक हुई। लोहाजंग में आयोजित बैठक में मेले की तैयारियों पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से मेला समिति का गठन करते हुए इंद्र सिंह राणा को अध्यक्ष, मेहरबान सिंह उपाध्यक्ष, बख्तावर सिंह महासचिव, खड़क सिंह सचिव और भुवन बिष्टस को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। मेला समिति के अध्यक्ष इंद्र सिंह राणा ने बताया कि मेले के शुभारंभ पर पूर्व विधायक स्व. शेर सिंह दानू की मूर्ति का लोकार्पण किया जाएगा। लोक कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न शिक्षण संस्थानों, महिला मंगल दलों की खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। इस मौके पर दुली राम, क्षेत्र पंचायत सदस्य बच्ची राम, प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रसाद, रघुवीर सिंह, प्रकाश उनियाल, कृष्णा बिष्ट और प्रताप बिष्ट आदि ने विचार व्यक्त किए।