फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट उसी को जो समस्याओं का समाधान करे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

वार्ड-9 त्रिशला देवी। वोटरों के हिसाब से इस वार्ड में पुरुष और महिला मतदाताओं का अनुपात 50:50 है। इस वार्ड में कुल 1848 वोटर हैं। इसमें महिलाओं और पुरुषों की संख्या 924-924 है। नए परिसीमन के बाद इस वार्ड में वार्ड-8 के भी कुछ क्षेत्र को शामिल किया गया है। इस वार्ड की मुख्य समस्याओं में जलभराव प्रमुख है। क्षेत्र की कुछ गलियां थोड़ी सी बारिश में ही पूरी तरह जलमग्न हो जाती हैं। सीवर लाइन का विस्तार नहीं होने से अक्सर लाइन चोक हो जाती है। इससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई क्षेत्रों में समय पर कूड़े का उठान भी नहीं हो पाता। वोटरों का कहना है कि हर बार चुनाव आते ही नेताजी उक्त समस्याओं को जोर-शोर से उठाने की बात कहते हैं। लेकिन चुनाव बीतते ही समस्याओं को अगले पांच साल के लिए ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।
----
बारिश में सड़कें जलमग्न हो जाती हैं। घरों के अंदर तक पानी घुस जाता है। शिकायत के बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं होता।
- रमा
----
क्षेत्र के लिए बेहतर ड्रेनेज सिस्टम तैयार होना चाहिए ताकि, बरसात में लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े। कई जगहों पर सड़क ऊंची-नीची है।
- गौरी अग्रवाल
----
कूड़े की समस्या के निस्तारण के लिए जगह-जगह कूड़ेदान लगाने चाहिए। स्ट्रीट लाइटों को भी दुरुस्त किया जाना चाहिए।
- खुशबू
----
वोट उसी को जो समस्याओं का ठीक ढंग से समाधान कर सके। वार्ड में कई समस्याएं सालों से बनी हुई हैं।
- सुजाता जैन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें