गोपेश्वर। चमोली जिले के निचले क्षेत्रों में शनिवार को झमाझम बारिश हुई जबकि गोपेश्वर में लगातार दूसरे दिन भी आधा घंटे तक ओलावृष्टि हुई। लोग ठंड से बचने के लिए दोपहर बाद घरों में ही दुबके रहे। उधर बदरीनाथ धाम में दोपहर बाद मौसम खराब रहा, लेकिन बारिश और बर्फबारी नहीं हुई। धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।