फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पर लगाया मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। दशोली ब्लाक के मकर सिंह राणा ने चमोली के थानाध्यक्ष और जवानों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक और डीएम को भेजे ज्ञापन में कहा कि वे देहरादून से अपने वाहन में सवारियों को लेकर चमोली बाजार में पहुंचे। यहां वाहन पार्किंग के दौरान थानाध्यक्ष ने गाली गलौच कर दी। जब उन्हें गाली न देने के लिए कहा गया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। इसके उनके पांव और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। उधर थानाध्यक्ष दीपक रावत का कहना है कि वाहन को नो पार्किंग में खड़ा कर चालक की ओर से अभद्रता की गई थी। इसे देखते हुए वाहन का चालान किया गया है। चालक के साथ कोई मारपीट नहीं की गई है। पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने कहा कि मामले को दिखवाया जा रहा है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें