कर्णप्रयाग। ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस उपनिरीक्षक विजय प्रकाश ने बताया कि सोमवार शाम को उमेश निवासी सिरोली ने शराब पीने के बाद नगर के पेट्रोल पंप के समीप यातायात महिला पुलिस कर्मियों और अन्य पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता की। इस पर आरोपी को हिरासत में लिया गया। मंगलवार को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।