श्रीनगर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत इस बार 9 नवंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भट्टी सेरा में वृहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। गाइनोकोलॉजिस्ट डा. गरिमा नैथानी ने बताया कि इससे पूर्व श्रीनगर, खिर्सू, देहलचौरी में शिविर आयोजित कर गर्भवती महिलाओं की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया गया है। बताया कि शिविर में अस्थि रोग विशेषज्ञ डा. गौतम नैथानी भी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर शिविर में पहुंचे मरीजों की निशुल्क जांच के साथ ही उन्हें निशुल्क दवा वितरित की जाएगी। जबकि शिविर में पंजीकृत गर्भवती महिलाओं को 50 फीसदी रियायती दर पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा दी जाएगी।