फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में देंगे धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। प्रदेश की स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाए जाने की मांग के लिए राज्य स्थापना दिवस पर गैरसैंण राजधानी निर्माण संघर्ष समिति भराड़ीसैंण में धरना देगी। समिति के वीरेंद्र सिंह मिंगवाल ने बताया कि लगातार आंदोलन, धरना, प्रदर्शन, अनशन और आमरण अनशन करने बाद भी इस प्रदेश को स्थायी राजधानी नहीं मिल पाई है। इसके लिए बाबा मोहन उत्तराखंडी सहित कई राज्य आंदोलनकारियों ने बलिदान भी दिया था। मिंगवाल ने बताया कि राज्य स्थापना दिवस नौ नवंबर की सुबह 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक भराड़ीसैंण में स्थानीय राजधानी की मांग पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें