फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के अतिथि शिक्षकों ने की पदनाम बदले जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के अतिथि शिक्षकों ने पद नाम बदलने की मांग की है। अतिथि शिक्षकों का कहना है कि वह नियमित शिक्षकों की भांति कार्य करते हैं, लेकिन पद नाम अतिथि शिक्षक होने के कारण उन्हें अनुभव प्रमाण पत्र नहीं मिल पाता है। विवि प्रशासन ने इस संबंध में विधिक राय लेने की बात कही। गढ़वाल विवि में तैनात अतिथि शिक्षकों ने सोमवार को कुलपति प्रो. एससी बागड़ी से वार्ता की। इस दौरान अतिथि शिक्षकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं कुलपति के समक्ष रखी। अतिथि शिक्षक एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप सेमवाल ने कहा कि उनके कुछ साथियों की 89 दिन की सेवा पूरी हो चुकी है, लेकिन विवि प्रशासन ने अभी तक सेवा विस्तार नहीं किया है, जिससे अतिथि शिक्षक असमंजस में हैं। अतिथि शिक्षकों ने कहा कि वह नियमित शिक्षकों की तरह अध्यापन का कार्य करते हैं, लेकिन पद नाम अतिथि शिक्षक होने के कारण उन्हें अनुभव प्रमाण पत्र नहीं मिल पाता। ऐसे में अन्य संस्थानों में सेवा के लिए साक्षात्कार के दौरान उन्हें गढ़वाल विवि में अतिथि शिक्षक के तौर पर दी गई सेवा का लाभ नहीं मिलता है। उन्होंने पदनाम बदले जाने की मांग की है। प्रभारी कुलपति प्रो. एससी बागड़ी ने अतिथि शिक्षकों की सभी समस्याओं पर सकारात्मक आश्वासन दिया है। पद नाम बदलने जाने की मांग पर प्रो. बागड़ी ने कहा कि इस संबंध में विधिक राय ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें