गैरसैंण। विकासखंड के पज्याणा और मठकोट में चिकन पॉक्स बीमारी से दस से अधिक बच्चे बीमार हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बीमारी लगातार फैल रही है। ग्रामीण खुशहाल सिंह, कुुंवर सिंह, राजे सिंह आदि ने बताया कि गांव में पिछले एक माह से चिकन पॉक्स से बच्चे बीमार हैं। करीब 20 दिन पूर्व 15 बच्चे इस बीमारी से ग्रसित हुए थे, जिनमें से कुछ तो इलाज करने से ठीक हो गए हैं। लेकिन कई अभी भी इसकी चपेट में हैं। ग्रामीणों ने बताया कि संक्रमण की वजह से एक महिला भी इसकी चपेट में आ गई है। वहीं सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डा. मणीभूषण पंत ने कहा कि पूर्व में भी इस प्रकार की सूचना मिलने पर उपचार कर लिया गया था। बावजूद यदि गांवों में दोबारा बीमारी फैल रही होगी, तो संबधित एएनएम और फार्मासिस्ट से गांवों में जांच कर उपचार किया जाएगा।