श्रीनगर। चौरास में आयोजित हो रहे शहीदी मेले में स्थानीय कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों पर लोग देर रात तक झूमते रहे। स्थानीय कलाकारों ने जागर व लोकगीतों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। चौरास में आयोजित हो रहे शहीदी मेले में शुक्रवार की रात स्थानीय कलाकारों के नाम रही। दीपक कुमार ने जागरों की शानदार प्रस्तुतियां दी। दीपक के गाए रुमाझुमा बाली संध्या जागर पर दर्शक देर रात तक झूमे। इसके अलावा प्रभुदयाल, शालिनी बहुगुणा ने भी गढ़वाली लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी। हास्य कवि विनोद सिंह मियां ने अपने हास्य व्यंगों से लोगों को खूब गुदगुदाया। संचालन शैलेष मलासी व विनोद चमोली ने किया।