फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदन सिंह बिष्ट बने चमोली जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिला बार एसोसिएशन के चुनाव बृहस्पतिवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गए। एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। नंदन सिंह बिष्ट अध्यक्ष, रैजा चौधरी उपाध्यक्ष, कुलदीप सिंह नेगी सचिव, गीता बिष्ट को सहसचिव चुना गया। अधिवक्ता मदन मोहन मिश्रा, किशन सिंह फरस्वाण, जसपाल बिष्ट, समीर थम्मन और रितेश बगवाड़ी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष नंदन सिंह बिष्ट ने कहा कि दीपावली पर्व के बाद कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश पुजारी, भवान सिंह चौहान समीर बहुगुणा, सतीश सेमवाल, शेखर रावत और दिलवर सिंह फरस्वाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें