कर्णप्रयाग। ब्लाक के बणसोली गांव में गुलदार का आतंक बना है। यहां सोमवार की रात्रि को जयंती प्रसाद और शांति देेवी की गोशाला को तोड़कर गुलदार दो गायों को निवाला बना दिया है। वन पंचायत सरपंच कैलाश खंडूड़ी ने बताया कि गुलदार कई दिनों से गांव और आसपास के जंगलों में दिख रहा है। सूचना पर वन कर्मी प्रकाश गुसाईं और वन दारोगा एलपी नैनवाल ने घटना का निरीक्षण किया। एलपी नैनवाल ने बताया कि गुलदार को भगाने के प्रयास किए जाएंगे। साथ ही प्रभावित पशुपालकों को विभागीय नियमानुसार मुआवजे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।