कर्णप्रयाग। जीप में सफर के दौरान गिरे वृद्ध के छह हजार लौटाकर एक युवक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। गांव टीका प्रसाद मैखुरी ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व चमाली गांव के केएस खत्री के छह हजार सहित पर्स टैक्सी में गुम हो गया था, जिसमें सफर कर रहा गिरसा गांव निवासी पंकज सती ने खोजबीन के बाद मंगलवार को पर्स केएस खत्री को लंगासू पहुंचकर लौटाया। पंकज ने बताया कि वह भी उसी जीप से देहरादून जा रहा था, जिसमेें केएस खत्री का पर्स गिरा। केएस खत्री तक पहुंचने में एक सप्ताह लग गया। टीका प्रसाद मैखुरी, सुरेंद्र खत्री सहित अन्य ने पंकज की सराहना की है।