श्रीनगर। संस्कृत विद्यालयों/महाविद्यालयों के शिक्षकों ने प्रमोशन और पुरानी पेंशन बहाली की मांग की है। रविवार को यहां जनपदीय संस्कृत विद्यालय/महाविद्यालय शिक्षक समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कहा गया कि कुछ समय पूर्व संस्कृत विद्यालयों में पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया है। पाठ्यक्रम को सुसंगत बनाने के लिए शिक्षकों से सुझाव मांगे गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभारी प्रधानाचार्यों और शिक्षकों की शीघ्र पदोन्नति की मांग की। इस दौरान जयदयाल अग्रवाल संस्कृत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद सकलानी को वर्ष 2018 का उत्कृष्ट शिक्षक राज्यपाल पुरस्कार मिलने पर खुशी जताई गई।बैठक की अध्यक्षता डा. शैलेंद्र नारायण कोटियाल ने की। इस मौके पर संगठन के सचिव सुनील फोंदणी, द्वारिका प्रसाद कपरुवाण, गिरीश चंद्र डिमरी एवं दीपक पालीवाल आदि ने विचार व्यक्त किए।