फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी का नामांकन रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

श्यामपुर। मीरानगर (वार्ड 30) से भाजपा की पार्षद पद की अधिकृत प्रत्याशी अनीता प्रधान का नामांकन पूर्व में हुए प्रधान चुनाव में आय-व्यय का ब्योरा न देने के कारण निरस्त हो गया है। नामांकन निरस्त होने पर शनिवार को उन्होंने बैठक कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हर्षवर्धन रावत को समर्थन देने की घोषणा की। अनीता प्रधान के आवास पर हुई बैठक में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रवींद्र राणा ने बताया कि अनीता प्रधान का नामांकन निरस्त हो गया है। उधर, मीरानगर से ही निर्दलीय नामंकन करने वाले राजेंद्र सिंह राणा ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया। उन्होंने भी हर्षवर्धन रावत को समर्थन देने की बात कही है। इस मौके पर प्रवेश, जितेंद्र चौहान, आशु नेगी, विजय, गिरीश बिष्ट आदि मौजूद रहे। उधर, वार्ड-35 अमितग्राम पूर्व से निर्दलीय नामांकन करने वाले हरीश रतूड़ी ने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी विपिन पंत के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया है। वार्ड-36 अमित ग्राम पश्चिम से निर्दलीय नामांकन करने वाले मनोज ममगाईं ने भी नामंकन वापस ले लिया। उन्होंने निर्दलीय बीर सिंह नेगी को समर्थन देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें