ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
शिरोमणि अकाली दल की ओर से गुरुद्वारा साहिब निर्माण की पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। मायाकुंड स्थित शिरोमणि अकाली दल (अ) युवा उत्ताराखंड के निर्मल सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा क्वाटरोंवाला की कमेटी को पत्र भेजकर दो साल से रुके निर्माण का विवरण मांगा गया था। इस संदर्भ में जवाब नहीं देेने पर पांच दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया। इसके बाद संगत की ओर से बैठक कर पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में निर्मल सिंह, मंगा सिंह, गुरमेल सिंह, परमजीत सिंह, रघुवीर सिंह शामिल हैं। गुरुद्वारा क्वाटरोंवाला के संचालन व सेवा संभाल के लिए भी कमेटी गठित की गई है। कमेटी में मनप्रीत कौर, सतविंदर कौर, सुखविंदर कौर, कमलजीत कौर, मनजीत कौर, रजिंदर कौर, परमजीत कौर, अमरजीत कौर, रेनू वाधवा, प्रेमगुलाटी, भावना धमीजा, अंजू, हेमा अरोरा, ममता धमीजा हैं।