ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
नगर निगम ऋषिकेश से मेयर पद की निर्दलीय उम्मीदवार वीना दीप शर्मा ने शुक्रवार को चुनावी बिगुल फूंका। हरिद्वार रोड स्थित चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करने के बाद वीना दीप शर्मा ने कहा कि नगर में पार्किंग, एक महाविद्यालय खुलवाने और शहर के बाहर ट्रंचिग ग्राउंड की व्यवस्था करना प्राथमिकता है। दीप शर्मा ने कहा कि नगर पालिका में कॉम्प्लेक्स व पार्किंग और आस्था पथ से जोड़ने, देहरादून रोड पर गोपाल कुटी पर दो मंजिला पार्किंग व कॉम्प्लेक्स और चंद्रभागा पर पार्किंग, छोटी सब्जी मंडी, मल्टीप्लेक्स शासन में लंबित हैं। मौका मिला तो अधूरी योजनाओं को मूर्त रूप दिया जाएगा। चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भरत मिलाप आश्रम के संस्थापक रामकृपाल महाराज ने किया। रामकृपाल महाराज ने क्षेत्र की जनता से वीना दीप शर्मा को आशीर्वाद देने का आह्वान किया। इस मौके पर अशोक अग्रवाल, डॉ. आरके भारद्वाज, डॉ. सीएल कोहली, डॉ. आरके गुप्ता, डॉ. पुरी, कपड़ा व्यापार संघ के अध्यक्ष राजीव मोहन अग्रवाल, मनमोहन खुराना, विशन खन्ना, हरीश ढींगरा, हाशिम सिंह, गुरूवचन सिंह, नवनीत नागलिया आदि मौजूद रहे।