फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक आत्माओं की शांति के लिए किया हवन पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

मुनिकीरेती। विजयदशमी पर अमृतसर ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों की आत्मशांति के लिए बृहस्पतिवार को श्री कैलाशानंद मिशन ट्रस्ट की ओर से यज्ञ हवन किया गया। यज्ञ हवन स्वर्गाश्रम स्थित आश्रम परिसर में न्यास राजेश पैन्यूली की के सानिध्य में किया गया। इस मौके पर भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि दशहरा पर्व पर अमृतसर में हुई ट्रेन दुर्घटना से पूूरा देश आहत है। उन्होंने इस दुख की घड़ी में मृतक के परिवारवालों को शक्ति देने की प्रार्थना मां गंगा से की। इसके बाद मृतकों की आत्मशांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर समाज सेवी आदेश तोमर, कमलेशकांत कुकरेती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें