गोपेश्वर। इन दिनों ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुककर हो रही बर्फबारी से सतोपंथ क्षेत्र में करीब छह इंच तक ताजी बर्फ जमी हुई है। वहीं नीती और माणा घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फ की सफेद चादर बिछी है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह धूप खिल रही है, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम बदल रहा है। हालांकि बृहस्पतिवार को दिनभर मौसम सामान्य रहा, लेकिन देर शाम को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल छाने लग गए थे। उधर बदरीनाथ की ऊंची चोटियों पर भी करीब तीन इंच तक बर्फ जमीं हुई है।