ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
रायवाला। श्री राम सेवा एंव सांस्कृतिक समिति द्वारा आयोजित रामलीला के तीसरे दिन विश्वामित्र-दशरथ संवाद, ताड़का वध और अहिल्या उदार की लीला का मंचन हुआ। प्रतीतनगर के हनुमान चौक में चल रही रामलीला के तीसरे दिन बुधवार को पांडाल में दर्शकों की भारी भीड़ रही। दर्शकों को विश्वामित्र-दशरथ संवाद का मंचन भावुक कर गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान गौहरीमाफी सरिता रतूड़ी, समिति अध्यक्ष एके सिंह, उपप्रधान दीवान सिंह चौहान, गणेश रावत, राम क्षेत्री, राजेश जुगलान आदि रहे।