ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। एसआरएचयू लिटरेरी कमेटी और वन्य जीव संरक्षण समिति देहरादून जू के सहयोग से आयोजित वन्यजीव फोटोग्राफी प्रतियोगिता में उज्ज्वल रस्तोगी को प्रथम पुरस्कार मिला। आयोजन में विभिन्न कॉलेजों के फैकल्टी सदस्य आदि ने प्रतिभाग किया। मेडिकल कॉलेज के लेक्चर थियेटर में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि प्रति कुलपति डॉ. विजेंद्र चौहान के अलावा रजिस्ट्रार नलिन भटनागर और डीन डॉ. मुश्ताक अहमद ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। छात्र वर्ग में मैनेजमेंट से उज्ज्वल रस्तोगी प्रथम, इंजीनियरिंग से गौरव कृषाली द्वितीय, विकास शर्मा और प्रवल रावत को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान मिला। फैकल्टी वर्ग में हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेज के डॉ. रतन सिंह प्रथम, डॉ. मनीषा पटनायक द्वितीय और अंकित सिंह तृतीय स्थान पर रहे। इसके अतिरिक्त छह प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में डॉ. दुष्यंत गौर, डॉ. संजय दास आदि मौजूद शामिल रहे।