श्रीनगर। रोड कटिंग के दौरान जेसीबी पर अचानक चट्टान गिरने से चालक की दबकर मौत हो गई। मृतक जेसीबी आपरेटर था या हेल्पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
श्रीकोट पुलिस चौकी में तैनात एसआई केएस बुटोला ने बताया कि विकासखंड कीर्तिनगर में निमार्णाधीन थातीडागर-कोठार-गोदी मोटर मार्ग पर कटिंग के दौरान चट्टान खिसक कर जेसीबी के ऊपर गिर गई, जिससे जेसीबी सवार उमर सैद (35) पुत्र अनीखान निवासी नगला सरीफखां (दयानकपुर) जिला गोतमबुद्ध नगर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए बेस अस्पताल लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।