ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। नगर पालिका डोईवाला चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन भाजपा और कांग्रेस के अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों ने जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। वहीं भाजपा के जुलूस में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश संगठन महामंत्री नरेश बंसल समेत बड़े संख्या में पदाधिकारी शामिल हुए। नामांकन के अंतिम दिन सबसे पहले सुबह 10:30 बजे कांग्रेस प्रत्याशी सुमित्रा मनवाल ने समर्थकों के साथ नगर में जुलूस निकाला। सुमित्रा मनवाल ने रिटर्निंग अधिकारी कुश्म चौहान के पास नामांकन जमा किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी, अब्दुल रज्जाक, हाजी अमीर हसन, गौरव मल्होत्रा, सागर मनवाल, कुंवर सिंह मनवाल, कमल अरोड़ा आदि मौजूद रहे। भाजपा अध्यक्ष पद की उम्मीदवार नगीना रानी का जुलूस ऋषिकेश रोड़ से प्रारंभ होकर तहसील मुख्यालय पहुंचा। इस दौरान ओएसडी धीरेंद्र पंवार, रामेश्वर प्रसाद लोधी, शमशेर सिंह, रोहित क्षेत्री, श्रवण प्रधान, राजेंद्र मनवाल, संजीव लोधी, दरपान बोरा, ललित पंत परमिंदर सिंह, मनीष नैथानी आदि मौजूद रहे। कांग्रेस की बागी शिल्पा नेगी का नामांकन जुलूस ऋषिकेश रोड़ स्थित गुरुद्वारे परिसर से होकर तहसील पहुंचा। इसमें यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव विक्रम सिंह नेगी के नेतृत्व में काफी संख्या में युवा जुलूस में शामिल रहे थे। अठूरवाला विस्थापित निवासी मधु डोभाल ने भी बड़ी समर्थकों के साथ नामांकन पत्र जमा किया।