ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
गलत टिकट वितरण का आरोप लगाकर कांग्रेस पार्टी के जिला महामंत्री प्रांशु बनर्जी ने मंगलवार को करीब बीस समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। सभी इस्तीफे जिलाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजे गए हैं। प्रांशु बनर्जी ने प्रदेश पदाधिकारी पर चहेतों को टिकट बांटने का आरोप लगाया है। इस्तीफा देने वालों में शैलेंद्र रस्तोगी, शिव सक्सेना, कृष्ण पाल, योगेश सक्सेना, बप्पी अधिकारी, दीपक यादव, दिगावर सिंह, सुनील भारती, राजेश शाह, मनीष, इरफान, कृष्ण पाल, रविंद्र बिरला आदि शामिल हैं।