ब्यूरो/ऋषिकेश/अमर उजाला।
उत्तरांचल महासंघ मुंबई की ओर से सोमवार को देहरादून में आयोजित उत्तराखंड सम्मान समारोह में समाजसेवी डॉ. राजे नेगी को सम्मानित किया गया। मायाकुंड स्थित नि:शुल्क शिक्षण संस्थान उड़ान के संरक्षक समाज सेवी कमल सिंह राणा ने बताया कि डॉ. राजे नेगी को उड़ान के संचालन और प्रदेश में शिक्षा और लोकभाषा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। महासंघ की अध्यक्ष मुंबई निवासी आनंदी गेरोला ने कहा कि डॉ. राजे नेगी ने गरीब पृष्ठ भूमि के बच्चों को शिक्षित कर समाज को जागरूक करना और लोकभाषा से जोड़ने के सराहनीय प्रयास किए हैं। इस अवसर पर उत्तम सिंह असवाल, वीरेंद्र नौटियाल, विनोद जुगरान, रवि कुकरेती, रमेश लींगवाल, दीपक शर्मा, टीकाराम देवरानी, अरविंद तिवारी, मनोज नौटियाल, आशुतोष कुड़ियाल, मनोज नेगी आदि मौजूद रहे।