ब्यूरो/ऋषिकेश/अमर उजाला।
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से सोमवार को शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी और राज्य आंदोलनकारी राजेंद्र विसर को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान समिति के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने राज्य आंदोलकारियों की मांगों और चिह्नीकरण से संबंध में चर्चा भी की। इस मौके पर विक्रम भंडारी, अरुण पंवार, बीना बहुगुणा, आशुतोष डोभाल, पुरुषोत्तम नौटियाल, ज्योति सजवाण, लक्ष्मी सजवाण, मुन्नी ध्यानी, यशोदा नेगी, निर्मला बर्तवाल, शकुंतला, सरोजनी, देवेश्वरी चौहान, सुशीला देवी, प्रेमा नेगी, कमला नेगी, देवेश्वरी कुकरेती, जगदीश कुकरेती, निर्मला बर्तवाल, सुशीला जोशी आदि मौजूद रहीं।