गोपेश्वर। जिला सैनिक कल्याण विभाग की ओर से पूर्व सैनिकों के पाल्यों के लिए पुलिस बल व वायुसेना में भर्ती पूर्व प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ले. कर्नल (अवकाश प्राप्त) बीएस रावत ने बताया कि पूर्व सैनिक व सैनिक विधवाओं के पाल्यों को 12 नवंबर से छह जनवरी 2019 तक 56 दिन का भर्ती पूर्व प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय देहरादून में आयोजित होगा।