थराली/कर्णप्रयाग। थराली के रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला मंचन के आठवें दिन अंगद-रावण संवाद का मंचन किया गया। रामलीला मंचन में श्री राम अंगद को रावण को समझाने के लिए राजदूत के रूप में लंका भेजते हैं और अंगद लंका दरबार में जाकर रावण से माता सीता को श्री राम को ससम्मान सौंपने की बात कहते हैं, लेकिन रावण बात मानने से इनकार कर देता है। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कृष्णपाल गुसांई, व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप रावत, नंदू बहुगुणा, कुंवर सिंह, खीमानंद खंडूड़ी, मोहन प्रसाद गुंसाई, सुरपाल सिंह आदि मौजूद थे। जबकि कर्णप्रयाग में सदाशिव रामलीला कमेटी कर्णप्रयाग की ओर से मुख्य बाजार में 45 वर्षों से अनवरत रूप से आयोजित होने वाली रामलीला रविवार से शुरू होगी। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कांति प्रसाद डिमरी ने बताया कि रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से रामलीला मंचन में प्रतिभाग करने का आह्वान किया है।