श्रीनगर। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर सोमवार रात सौड़पानी से करीब डेढ़ किमी आगे एक कार अनियंत्रित होकर खाई मेें गिर गई। गनीमत रही की कार झाड़ियों में अटक गई, जिससे चालक की जान बच गई। सोमवार देर रात ऋषिकेश से रुद्रप्रयाग की ओर जा रही एक कार देवप्रयाग-कौड़ियाला के बीच सौड़पानी से पहले अनियंत्रित होकर खाई में गिरते हुए झाड़ियों में अटक गई, जब तक बचाव दल मौके पर पहुंचा, तब तक कार चालक धर्म सिंह पंवार निवासी कुरछोला (रुद्रप्रयाग) खुद ही सड़क पर आ गया। थाना प्रभारी देवप्रयाग विनोद राणा ने बताया कि कार में चालक अकेला ही था।