फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर ने किए बदरीनाथ के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। करीब एक घंटे धाम में रहने के बाद वे हेलीकॉप्टर से देेेहरादून के लिए रवाना हो गए। बृहस्पतिवार को खट्टर मौसम खराब होने से बदरीनाथ नहीं पहुंच पाए थे। इसके बाद वे जोशीमठ से पर्यटन स्थली औली पहुंचे। शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे मौसम सामान्य होने के बाद मुख्यमंत्री खट्टर हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने करीब पंद्रह मिनट तक बदरीनाथ की पूजाओं में भाग लिया और देश, प्रदेश की सुख, समृद्घि व खुशहाली की मनौती मांगी। मंदिर समिति के अधिकारियों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। वे देश के अंतिम गांव माणा भी पहुंचे। करीब एक घंटे तक धाम में रहने के बाद उन्होंने हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए प्रस्थान किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें