फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चावल के 12335 दानों से बनाई चिपको नेत्री गौरा देवी की पेंटिंग, लोगों ने सराहा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। दशोली ब्लाक में घिंघराण क्षेत्र के रौली-ग्वाड़ गांव निवासी अशोक सिंह ने चावल के 12339 दानों से चिपको नेत्री गौरा देवी की पेंटिंग तैयार की है। इससे पूर्व अशोक चावल के दानों से बदरीनाथ व केदारनाथ मंदिर का सुंदर चित्रण कर चुके हैं। उन्होंने विगत वर्ष 2017 के नवंबर माह में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट को भी चावल के दानों से बनाई बदरी-केदार मंदिर की पेंटिंग भेंट की थी। अशोक को बचपन से ही चित्रकला का शौक है। अशोक के पिता रघुनाथ सिंह गोपेश्वर में ही अपना व्यवसाय करते हैं, जबकि माता कमला देवी गृहणी हैं। अशोक का कहना है कि मेरा उद्देश्य नई पीढ़ी को चित्रकला की विधा से जोड़ना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें