फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली में दिनभर ठप रही विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिले में बुधवार को दिनभर बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रुद्रप्रयाग जिले के रतूड़ा में 66 केवी की बिजली लाइन पर फाल्ट आने से सुबह दस बजे बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई थी, जो देर शाम तक भी सुचारु नहीं हो पाई। जिला मुख्यालय गोपेश्वर के साथ ही चमोली, पीपलकोटी, जोशीमठ, पोखरी व घाट क्षेत्र में बिजली ठप रही। ऊर्जा निगम के ईई कैलाश कुमार ने बताया कि 66 केवी की लाइन का एक तार क्षतिग्रस्त हो गया था। लाइन सुधारीकरण का कार्य किया जा रहा है। जल्द आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें