कर्णप्रयाग। सिमली में मां चंडिका रामलीला कमेटी ने वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ हनुमान ध्वज को प्रतिस्थापित किया। ब्रह्मबेला पर राजराजेश्वरी चंडिका मंदिर के पुजारी प्रदीप गैरोला और आचार्य सुनील खंडूड़ी ने विधि-विधान से हनुमान ध्वज को प्रतिस्थापित करवाया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी ने श्रद्धालुओं से रामलीला मंचन में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। इस मौके पर कमेटी के उपाध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज पुंडीर, कोषाध्यक्ष हेमंत टकोला, सचिव पवन डिमरी, पूर्व प्रधान बृजमोहन सिंह, दीप चंद्र डिमरी, राहुल लडोला, बीएन डिमरी, सतोष गैरोला और सुदीश चंद्र आदि मौजूद थे।